West Bengal Potato News: पश्चिम बंगाल ने रोकी आलू की सप्लाई, व्यापारियों ने दी हड़ताल की धमकी

West Bengal Potato News: प्रगतिशील आलू व्यापारी संघ के सचिव लालू मुखर्जी ने कहा कि अगर सरकार प्रतिबंध नहीं हटाती है तो हम मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे अचानक उठाए गए कदमों से हमारा कारोबार बाधित होता है और भारी नुकसान होता है।

West Bengal Potato News: पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार दूसरे राज्यों को आलू बेचने पर प्रतिबंध नहीं हटाती है तो वे मंगलवार को हड़ताल पर चले जाएंगे। पश्चिम बंगाल ने हाल ही में स्थानीय बाजारों में कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में पड़ोसी राज्यों को आलू बेचने पर प्रतिबंध फिर से लगा दिया है। स्थानीय बाजारों में आलू 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। राज्य सरकार के फैसले के बाद, पुलिस ने राज्य से आलू के परिवहन को रोकने के लिए अंतर-राज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। इसके कारण कई ट्रक सीमा पार से फंसे हुए हैं।

West Bengal Potato News

West Bengal Potato News

प्रगतिशील आलू व्यापारी संघ के सचिव लालू मुखर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “अगर सरकार प्रतिबंध नहीं हटाती है तो हम मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।” उन्होंने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, “ऐसे अचानक उठाए गए कदमों से हमारा कारोबार बाधित होता है और भारी नुकसान होता है, क्योंकि हम अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने में विफल रहते हैं।”

End of Feed