PM Kisan 20th Kist : सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जून 2025 में जारी की जा सकती है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की जाएगी।
PM Kisan: क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में (₹2,000 प्रति 4 महीने पर) उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। यह तीन चरणों में दी जाती है:-
- अप्रैल-जुलाई
- अगस्त-नवंबर
- दिसंबर-मार्च
यह योजना फरवरी 2019 के अंतरिम बजट में घोषित की गई थी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।
PM Kisan: अब तक कितनी किस्तें जारी हुई हैं?
- 17वीं किस्त: जून 2024 में जारी
- 18वीं किस्त: अक्टूबर 2024 में जारी
- 19वीं किस्त: 24 फरवरी 2025 को जारी (9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला, जिनमें 2.4 करोड़ महिलाएं शामिल थीं)
- 20वीं किस्त: जून 2025 में अपेक्षित
PM Kisan: e-KYC जरूरी है
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को अपना e-KYC अपडेट कराना अनिवार्य है।
PM Kisan: कैसे करें e-KYC
- OTP आधारित
eKYC के लिए pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाएं - या फिर नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC कराएं
PM Kisan: कैसे जांचें लाभार्थी स्थिति?
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- दाईं ओर “Know Your Status” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें, फिर “Get Data” पर क्लिक करें।
- आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
PM Kisan: कैसे देखें लाभार्थियों की सूची?
- वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in
- “Beneficiary List” पर क्लिक करें
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी चुनें
- “Get Report” पर क्लिक करें
PM Kisan हेल्पलाइन नंबर
155261, 011-24300606
PM Kisan: कैसे करें पीएम किसान योजना में आवेदन?
- pmkisan.gov.in पर जाएं
- “New Farmer Registration” पर क्लिक करें
- आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और आगे बढ़ें
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और ‘YES’ पर क्लिक करें
- पीएम-किसान आवेदन पत्र 2024 में पूछी गई जानकारी भरें, इसे सहेजें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
