PM Kisan 18th Kist Released: पीएम किसान का लाभ लेने के लिए e-KYC करवाना जरूरी, जानिए घर बैठे कैसे करें

PM Kisan 18th kist e-KYC: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी हो गई है। इसके तहत देश भर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किये गए। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जानें मोबाइल ऐप से कैसे e-KYC करें।

PM Kisan 18th kist e-KYC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (5 अक्टूबर) महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के अंतर्गत 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20000 करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे बैंक खातो में ट्रांसफर किये। लेकिन यह लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी करवाया हुआ है। अब किसान पीएम किसान स्कीम का लाभ लेने के लिए मोबाइल एप की मदद से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यह बेहद आसान हो गया है।

PM Kisan 18th kist e-KYC

मोबाइल ऐप से पीएम किसान e-KYC कैसे करें

PM Kisan 18th Installment: मोबाइल ऐप से कैसे करें घर बैठे e-KYC

पीएम किसान मोबाइल ऐप के साथ किसान आसानी से घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन फीचर की मदद से बिना वन टाइम पासवर्ड और फिंगरप्रिंट के अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। यदि आपने इस प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है तो अभी दिए गए विकल्पों के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करवाएं और योजना का लाभ उठाएं।

End of Feed