Nandini Milk: अब दिल्ली-NCR में भी बिकेगा कर्नाटक का नंदिनी दूध, दही और छाछ, मदर डेयरी और अमूल से होगी टक्कर, जानिए कीमत

Nandini Milk : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिल्ली-एनसीआर के बाजार में कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के ‘नंदिनी’ ब्रांड के दूध उत्पादों को लॉन्च किया। मदर डेयरी और अमूल जैसी स्थापित कंपनियों को टक्कर देगी।

Nandini Milk : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के बाजार में कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के ‘नंदिनी’ ब्रांड के दूध उत्पादों को पेश किया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पैर जमाने के लिए नंदिनी के उत्पादों के दाम प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कुछ कम रखे गए हैं। सहकारी संस्था शुक्रवार से गाय के दूध से बने चार प्रकार के उत्पाद, दही और छाछ की खुदरा बिक्री करेगी। इनकी कीमतें प्रतिस्पर्धी होगी और यह मदर डेयरी और अमूल जैसी स्थापित कंपनियों को टक्कर देगी।

Nandini Milk, Nandini Milk of Karnataka

दिल्ली-एनसीआर पहुंचा नंदिनी दूध

गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध 67 रुपये प्रति लीटर, मानकीकृत दूध 61 रुपये प्रति लीटर, टोंड दूध 55 रुपये प्रति लीटर और दही 74 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा।

End of Feed