रबी सीजन में किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात: खाद सब्सिडी पर खर्च होंगे 62370 करोड़ रुपये, नहीं बढ़ेंगे DAP के दाम

Fertilizer Subsidy: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सत्र 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है। इससे वैश्विक महंगाई के बावजूद किसानों को 1,350 रुपये में डीएपी मिलती रहेगी।

Fertilizer Subsidy : देश के करोड़ों किसानों को रबी की बुवाई से पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ी आर्थिक राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी सत्र 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी गई। सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद अब आगामी रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद की बढ़ी हुई अंतरराष्ट्रीय कीमतों की मार नहीं झेलनी पड़ेगी और उन्हें पुराने व किफायती दामों पर ही खाद उपलब्ध होती रहेगी। यह सब्सिडी अक्टूबर 2026 से लेकर 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए लागू रहेगी।

Fertilizer subsidy, Narendra Modi, Ashwini Vaishnaw, Union Cabinet, Rabi season, Phosphatic and Potassic fertilizers

फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर 62,370 करोड़ की सब्सिडी मंजूर; प्रधानमंत्री ने कहा- किसानों को मिलेगी सस्ती खाद (तस्वीर- istock/pti)

डीएपी की कीमतों में नहीं होगा कोई बदलाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि सरकार ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की नई दरें तय करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए स्पष्ट किया कि बाजार में डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। किसानों को पहले की तरह ही 50 किलो का डीएपी का बोरा 1,350 रुपये की पुरानी कीमत पर ही मिलता रहेगा। इसके अलावा नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर (एनपीकेएस) श्रेणी के अन्य उर्वरकों पर भी तय दरों के हिसाब से सब्सिडी जारी रहेगी, ताकि फसलों के लिए जरूरी पोषक तत्व किसानों की पहुंच में रहें।

End of Feed