मल्टी लेयर फार्मिंग क्या है? कम जमीन में ज्यादा कमाई का नया तरीका

Multi Layer Farming: मल्टी लेयर फार्मिंग आधुनिक खेती तकनीक है, जिसमें एक ही खेत में चार स्तरों पर अलग-अलग फसलें उगाकर किसान कम लागत में ज्यादा उत्पादन और दोगुनी कमाई हासिल कर सकते हैं।

Multi Layer Farming : आज के आधुनिक दौर में खेती (Modern Farming Technique) का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब किसान केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर नहीं रहना चाहते, बल्कि कम जमीन में ज्यादा उत्पादन और अधिक मुनाफा देने वाली तकनीकों को अपना रहे हैं। ऐसी ही एक आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक है मल्टी लेयर फार्मिंग। यह खेती का ऐसा तरीका है, जिसमें किसान एक ही खेत में एक साथ कई तरह की फसलें उगाकर अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। खास बात यह है कि इस तकनीक से खेती की लागत कम होती है और उत्पादन कई गुना तक बढ़ जाता है।

Multi Layer Farming, Modern Farming Technique, Scientific Farming, Organic Farming, Smart Agriculture, Multiple Cropping

मल्टी लेयर फार्मिंग क्या है? एक ही खेत में किसान कर सकते हैं डबल कमाई (तस्वीर-istock)

क्या है मल्टी लेयर फार्मिंग

मल्टी लेयर फार्मिंग का मतलब है एक ही खेत में अलग-अलग ऊंचाई और अलग बढ़ने वाली फसलों को एक साथ लगाना। इसमें खेत की जमीन, पानी और सूरज की रोशनी का पूरा उपयोग किया जाता है। फसलों को इस तरह लगाया जाता है कि कोई भी संसाधन बेकार न जाए। यही वजह है कि यह तकनीक छोटे और सीमांत किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इस खेती में फसलों को चार अलग-अलग लेयर यानी स्तरों में बांटा जाता है। हर लेयर में ऐसी फसल लगाई जाती है, जो दूसरी फसल को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से बढ़ सके। इससे खेत का हर हिस्सा उपयोग में आता है और किसान एक साथ कई फसलों से कमाई कर पाते हैं।

End of Feed