बढ़ेगी सोयाबीन की MSP, मध्य प्रदेश कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर केंद्र के पास भेजा

Soybean MSP: मध्य प्रदेश कैबिनेट ने सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ा दिया है। कैबिनेट ने इस अब 4,800 रुपये प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सककार MSP पर सोयाबीन खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

Soybean MSP: मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाकर 4,800 रुपये प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इसे मंजूरी के लिए केंद्र को भेज दिया। गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की किसान न्याय यात्रा शुरू होने के साथ ही यह फैसला किया गया। इससे पहले दिन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दे दी है और मध्य प्रदेश के प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

Soybean MSP

सोयाबीन पर एमएसपी बढ़ाने का प्रस्ताव

केंद्र सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोयाबीन के MSP को बढ़ाकर 4,800 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव रखा और मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सोयाबीन की अच्छी पैदावार होती है, लेकिन किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कीमत 4,000 रुपये प्रति क्विंटल है और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा।

End of Feed