मिलेट मिशन के तहत रागी पैदावार में टॉप पर पहुंचा ये राज्य, 12.84 लाख किसानों को हुआ फायदा

Millet Mission: तमिलनाडु सरकार ने पांच साल के मोटे अनाज मिशन के सफल क्रियान्वयन के बाद रागी उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप स्थान हासिल किया है। विधानसभा में अंतरिम कृषि बजट पेश करते हुए मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने बताया कि वर्ष 2023-24 में शुरू हुए इस मिशन से अब तक 12.84 लाख किसानों को लाभ मिला, और इसके लिए सरकार ने 178 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Millet Mission : तमिलनाडु ने अपनी नई पहल “तमिलनाडु मोटे अनाज मिशन” यानी मिलेट मिशन के सफल कार्यान्वयन के बाद रागी की पैदावार में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह जानकारी राज्य के कृषि और किसान कल्याण मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को विधानसभा में दी। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य राज्य में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाना और किसानों तथा आम जनता में इसके सेवन को बढ़ावा देना है। मंत्री पन्नीरसेल्वम ने बताया कि वर्ष 2023-24 में शुरू किए गए इस पांच साल के मिशन से अब तक करीब 12.84 लाख किसानों को लाभ मिला है। इसके लिए सरकार ने कुल 178 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मिशन के तहत 20 लाख एकड़ भूमि में मोटे अनाज की खेती की गई है। इस पहल के कारण न केवल रागी उत्पादन में तमिलनाडु टॉप पर है, बल्कि लघु मोटे अनाज उत्पादन में यह राष्ट्रीय स्तर पर पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है।

Millet Mission, Ragi Production, Coarse Grains Mission

तमिलनाडु रागी उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप पर (तस्वीर-istock)

पोषण खेती मिशन से किसानों और आम जनता को लाभ

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने किसानों और आम लोगों के लिए “पोषण खेती मिशन” शुरू किया है। इसके तहत कृषि विभाग ने 25 लाख लाभार्थियों को कुल 19 करोड़ रुपये की लागत से खेती के लिए बीज किट वितरित किए हैं। इसमें 15 लाख साग-सब्जी बीज किट, 9 लाख फलों के किट और 1 लाख दलहन बीज किट शामिल हैं। यह पहल राज्य में पोषणयुक्त खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए की जा रही है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पोषण सुरक्षा को मजबूत करने और पारंपरिक, पोषण से भरपूर खाने के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक 21 करोड़ रुपये की लागत से 21 लाख पोषण किट वितरित किए हैं। इन किट्स का उद्देश्य लोगों तक पोषण से भरपूर खाद्य सामग्री पहुंचाना और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

End of Feed