रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेला: ड्रोन, स्मार्ट खेती और आधुनिक यंत्रों से खेती को मिलेगी नई उड़ान

National Agriculture Fair: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर रायसेन में 11-13 अप्रैल को राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित होगा, जहां आधुनिक तकनीक, लाइव डेमो और प्रशिक्षण से किसान खेती में प्रगति और समृद्धि सीखेंगे।

National Agriculture Fair: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) की पहल पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश के रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है यह मेला आधुनिक तकनीक के जरिए खेती को नई दिशा देगा और किसानों को खेत‑खेत तक पहुंच चुकी तकनीकें दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह तीन दिवसीय मेला 11 से 13 अप्रैल तक रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित होगा इसमें वृहद प्रदर्शनी के साथ लाइव डेमो और प्रशिक्षण सत्र होंगे इस मेला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन अनुसार विकसित खेती और समृद्ध किसान का संकल्प जमीन पर उतारना है।

National Agriculture Fair, Shivraj Singh Chouhan, modern farming, drone technology

रायसेन में होगा राष्ट्रीय कृषि मेला: खेती को नई गति देने वाला उत्सव (तस्वीर-istock,X)

आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन

मेला के विशेष मशीनरी सेक्शन में ग्रीनलैंड एग्रो‑टेक, एग्री किंग, सोनालिका, शक्तिमान, वीएसटी, न्यू हॉलैंड, स्वराज और ग्रीव्स जैसी अग्रणी कंपनियां रीपर‑बाइंडर, सेल्फ‑प्रोपेल्ड रीपर‑बाइंडर, रोटावेटर, कॉर्न पिकर विद साइलज, विभिन्न क्षमता के ट्रैक्टर, स्क्वायर व राउंड बेलर, PTO हे रेक, रोटरी स्लैशर, रोटरी मल्चर, सुपर सीडर, पावर सीडर, शुगरकेन हार्वेस्टर, राइस ट्रांसप्लांटर, कॉटन पिकर‑हार्वेस्टर, पावर वीडर, ब्रश कटर, चाफ कटर और बूम स्प्रेयर जैसे आधुनिक यंत्रों का लाइव प्रदर्शन करेंगे किसान इन यंत्रों के संचालन रखरखाव लागत‑लाभ और फसल‑अनुरूप उपयोग के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे साथ ही कई यंत्रों पर विशेष छूट और वित्तीय विकल्पों की जानकारी भी मिलेगी ताकि आधुनिक यंत्रों का उपयोग करके खेती में तेजी लाई जा सके।

End of Feed