IMD का कमजोर मानसून अनुमान, खेती-किसानी प्रभावित होने का खतरा, महंगे हो सकते हैं दाल-तेल

IMD Monsoon Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कमजोर मानसून का अनुमान लगाया है, जिससे कृषि उत्पादन, खासकर दालें और तिलहन प्रभावित हो सकते हैं। इससे ग्रामीण मांग घटने और खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका जताई गई है।

IMD Monsoon Forecast : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किया है। पहले जहां मानसून सामान्य से थोड़ा कम यानी 92 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई थी, अब इसे घटाकर करीब 90 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इस बार बारिश औसत से कम रह सकती है। आईएमडी ने यह भी बताया है कि इस बार जून से सितंबर के बीच 60 प्रतिशत संभावना ऐसी है कि बारिश सामान्य से कम हो सकती है। साथ ही मानसून के आने में भी देरी हो रही है और जून महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

IMD Monsoon Forecast, kharif crop production, rainfed crops vulnerability, below normal monsoon India, ICICI Bank Research report, El Nino impact India

आईएमडी का कमजोर मानसून अनुमान: कृषि, ग्रामीण मांग और महंगाई पर असर की आशंका (तस्वीर-istock)

कृषि क्षेत्र पर संभावित असर

इस रिपोर्ट के अनुसार कमजोर मानसून का सबसे बड़ा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है। खासकर उन फसलों पर जो पूरी तरह बारिश पर निर्भर होती हैं। जब बारिश कम होती है, तो बुवाई देर से शुरू होती है और कई बार फसल का उत्पादन भी प्रभावित होता है। इसके अलावा, लगातार गर्मी और लू जैसे हालात भी खेती की शुरुआती गतिविधियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे खरीफ सीजन की पैदावार पर दबाव बढ़ सकता है।

End of Feed