Himachal Pradesh Farmers Electricity Subsidy : हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए कृषि उपभोक्ताओं के लिए ₹4.04 प्रति यूनिट की बिजली सब्सिडी देने की घोषणा की है। अब किसानों को केवल ₹1 प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जाएगी।
शेष राशि सरकार देगी
राज्य सरकार शेष ₹4.04 प्रति यूनिट की लागत खुद वहन करेगी, जिससे किसानों को सस्ती बिजली मिल सके और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन मिले।
बिलिंग में देरी से कुछ किसानों को आए ऊंचे बिल
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुछ किसानों को सब्सिडी अधिसूचना में देरी के कारण ऊंचे बिजली बिल मिले होंगे। लेकिन जो भी अतिरिक्त राशि वसूली गई है, उसे अगले बिलों में समायोजित कर दिया जाएगा।
कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा
प्रवक्ता ने आश्वासन दिया कि किसानों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।
कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के प्रयास
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि प्रशासन किसानों की आजीविका सुधारने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है।
