Cow Dung Purchase Tender: 3 रुपये किलो गाय का गोबर खरीदेगी हिमाचल सरकार, निकाला टेंडर, सफल बोलीदाता को मिलेंगी कई सुविधाएं

Himachal Pradesh cow dung purchase tender: हिमाचल प्रदेश सरकार ने जैविक गाय का गोबर खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद की जाएगी। जैविक खेती पर जोर देने का साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि में हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

Himachal Pradesh cow dung purchase tender: हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मंगलवार को कहा कि 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से जैविक गाय का गोबर खरीदने के लिए टेंडर जारी किया गया है। और सफल बोलीदाता बैग, परिवहन और भंडारण सुविधाएं भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जैविक खेती पर जोर देने के साथ, किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि में हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि को टिकाऊ बनाए रखने के लिए एक किसान परिवार की मासिक आय 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होनी चाहिए।

Cow Dung Purchase Tender, cow dung purchase in Himachal

हिमाचल प्रदेश में गाय का गोबर खरीदेगी सरकार (तस्वीर-Canva)

कांग्रेस पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों से पहले दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदने का वादा किया था, लेकिन हम कच्चा गाय का गोबर नहीं खरीदना चाहते हैं और 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का जैविक गोबर खरीदेंगे। जैविक गाय का गोबर एक प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर उर्वरक है जिसका उपयोग मिट्टी के स्वास्थ्य और पौधों की वृद्धि में सुधार के लिए किया जा सकता है।

End of Feed