Edible Oil Price: सभी तेल-तिलहन की कीमतों में नरमी, जानिए ताजा भाव

Edible Oil Price: देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में करीब सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम कम हुए। जानिए ताजा भाव।

Edible Oil Price: मलेशिया एक्सचेंज में जारी गिरावट के बीच देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार (5 नवंबर 2024) को लगभग सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। इसके चलते सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम कमजोर बंद हुए। शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार चल रहा है। मलेशिया एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट है।

paddy procurement in PEdible Oil Price

तेल और तिलहन के दाम में गिरावट

सूत्रों ने कहा कि सहकारी संस्था नाफेड ने करीब 53 हजार टन सरसों की बिकवाली की जिसकी वजह से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट है। वहीं, मूंगफली की नई फसल की आवक बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में भी गिरावट है। नौबत तो यह है कि कुछ समीक्षक, आयात शुल्क में वृद्धि होने के बाद जो खाद्य तेलों के महंगा होने की आशंका जता रहे थे, उन्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि राजस्थान में मूंगफली तेल का थोक दाम आयातित तेल से भी सस्ता हो चला है।

End of Feed