रूस यूक्रेन के बीच शांति समझौता आगे बढ़ता दिख रहा है, युद्धविराम पर बात चल रही है। इस युद्धविराम की बातचीत के बीच रूस ने एक और मोर्चे पर यूक्रेन को पटक दिया है। युद्ध से पहले यूक्रेन कमजोर स्थिति में दिख रहे हैं। रूस ने यूक्रेन से वो इलाका छीन लिया है, जिसपर यूक्रेन ने कब्जा कर रखा था।
यूक्रेन के हमले में तबाह हुआ रूसी टैंक
ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन में युद्धविराम फाइनल! अमेरिकी प्रस्ताव पर पुतिन तैयार, शर्तों को फाइनल करने पर दिया जोर
रूस ने छीनी अपनी जमीन
अगस्त में यूक्रेनी सेना ने सीमा पार हमला करके, रूस से अनुमानित 1,300 वर्ग किलोमीटर (500 वर्ग मील) भूमि छीन लिया था। यह यूक्रेन के लिए बहुत जरूरी मनोबल बढ़ाने वाला था। अब जब युद्धविराम की बात हो रही थी, तब यूक्रेन इस क्षेत्र को लेकर, रूस के सामने मोल-तोल कर सकता था, लेकिन जैसे ही युद्धविराम की बात होने लगी, पुतिन की सेना ने अचानक से हमला बोला और यूक्रेन से इस क्षेत्र को छीन लिया। सुदजा शहर में तेजी से हार के बाद उसकी सेना पीछे हट रही है।
रूस का दावा
रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने कुर्स्क में यूक्रेनी परिचालन केंद्र सुदज़ा शहर पर फिर से कब्ज़ा कर लिया है, यह दावा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कुर्स्क में अपने कमांडरों से मिलने के कुछ घंटों बाद किया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
