'बांग्लादेश को खत्म कर रहे हैं मोहम्मद यूनुस'; हसीना बोलीं- देश को बना दिया आतंकवाद का गढ़

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश को आतंकवाद और अराजकता का केंद्र बनाने का आरोप लगाया। पूर्व पीएम ने कहा, "यूनुस ने सभी जांच समितियों को भंग कर दिया और लोगों की हत्या करने के लिए आतंकवादियों को छोड़ दिया। वे बांग्लादेश को खत्म कर रहे हैं। हम आतंकवादियों की इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इंशाअल्लाह।"

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश को आतंकवाद और अराजकता का केंद्र बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद करने और उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन देते हुए घर लौटने की कसम खाई।

sheikh hasina

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)

शेख हसीना ने क्या कुछ कहा?

पूर्व पीएम के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार विजेता ने खुदा कहते हैं कि उन्हें देश चलाने का कोई अनुभव नहीं तो फिर उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। हसीना ने यूनुस पर आरोप लगाया कि पिछले वर्ष उनके कोटा सुधारों के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक आंदोलन के दौरान दर्जनों पुलिस अधिकारियों की हत्या हुई लेकिन यूनुस चुप रहे और अराजकता को पनपने दिया।

End of Feed