इस शहर में पत्तेगोभी की तरह कपड़े पहनते हैं लोग, माइनग 60 डिग्री में ऐसे रहते हैं जिंदा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 02:58 PM IST

World coldest city Yakutsk : सवाल है कि इतनी ठंडी एवं मौसम की विपरीत दशाओं में लोग यहां रहते कैसे हैं। यह सवाल सभी के मन में उठता है कि जमा देने वाली बर्फ और हड्डियों तक को कड़कड़ा देने वाली बर्फीली हवाओं के बीच यहां के लोग आखिर कैसे अपना जीवन यापन करते हैं।

World coldest city Yakutsk : दुनिया के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर सर्दी पड़ रही है। यूरोप, अमेरिका के इलाके बर्फ की चादर में लिपट गए हैं। इन इलाकों में तापमान माइनस में है। लेकिन क्या आपको दुनिया के सबसे ठंडे स्थान के बारे में पता है। दुनिया का सबसे ठंडा और बर्फीला स्थान रूस का याकूत्सक शहर है। इस बार माइनस तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार यहां का तापमान माइनस 62.7 डिग्री सेल्सियस (माइनस 80.9 डिग्री फॉरेनहाइट) तक जा पहुंचा है। माइनस तापमान में इतनी गिरावट दो दशकों के बाद हुई है। इससे दो दिन पहले इस शहर में तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

World coldest city

रूस के साइबेरिया इलाके का शहर है याकूत्सक। तस्वीर-इंस्टाग्राम

माइनस में रहता है पूरे साल तापमान

सवाल है कि इतनी ठंडी एवं मौसम की विपरीत दशाओं में लोग यहां रहते कैसे हैं। यह सवाल सभी के मन में उठता है कि जमा देने वाली बर्फ और हड्डियों तक को कड़कड़ा देने वाली बर्फीली हवाओं के बीच यहां के लोग आखिर कैसे अपना जीवन यापन करते हैं। तो इसका भी जवाब है। याकूत्सक शहर के लोग माइनस वाले मौसम के आदी हो चुके हैं। इस तरह का मौसम उनके लिए सामान्य बात है। यहां पूरे साल तापमान माइनस में ही रहता है। ऐसा नहीं है कि माइनस में तापमान होने की वजह से यहां के लोग सुविधाओं से दूर रहते हैं। यहां के लोगों के पास वे सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो किसी चमक-धमक वाले शहर में होती हैं।

End of Feed