ट्रंप ने लगाया 104 फीसदी टैरिफ तो ड्रैगन के बदले सुर, पड़ोसियों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की आई याद

ट्रंप द्वारा लगाया गया अतिरिक्त 50 प्रतिशत शुल्क बुधवार से लागू हो गया, जिसके बाद अमेरिका में चीनी निर्यात पर कुल शुल्क बढ़कर 104 प्रतिशत हो गया।

Tarrif on China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन के सुर बदल गए हैं। अब चीन को अपने पड़ोसियों के साथ बेहतर रिश्ते बनाने की जरूरत महसूस होने लगी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका की ओर से भारी-भरकम शुल्क लगाए जाने के बाद बुधवार को पड़ोसी देशों के साथ रणनीतिक रिश्तों को मजबूत बनाने का संकल्प जताया। जिनपिंग ने कहा कि वे उचित तरीके से मतभेदों को दूर करके व्यापार संबंधों को बेहतर बनाएंगे।

Jinping

शी जिनपिंग

चीन पर लगा भारी-भरकम टैरिफ

सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक स्तर पर टैरिफ में भारी वृद्धि, विशेष रूप से चीन को निशाना बनाकर अमेरिका को होने वाले चीनी निर्यात पर 104 प्रतिशत शुल्क लगाने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में जिनपिंग ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने का आह्वान किया। जिनपिंग ने पड़ोसी देशों के साथ कामकाज को लेकर मंगलवार से बुधवार तक बीजिंग में आयोजित एक केंद्रीय सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

End of Feed