दुनिया का सबसे अमीर शख्स हर महीने लेता है अपने 5 बच्चों का इंटरव्यू, इन्हीं में से एक बेटे को मिलेगी ग्रुप की कमान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 24, 2023, 02:45 PM IST

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंच 90 मिनट तक चलता है और फ्रांसीसी अरबपति अपने आईपैड पर प्रमुख विषयों के साथ चर्चा शुरू करते हैं।

Bernard Arnault: दुनिया के सबसे अमीर शख्स लुइस वुइटन (Louis Vuitton LVMH) के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) अपने बिजनेस के लिए उत्तराधिकारी की तलाश में हैं। वह अपने पांच बच्चों में से ही किसी को ये जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। अपने मुख्यालय के एक निजी भोजन कक्ष में वो महीने में एक बार अपने पांच बच्चों के साथ दोपहर का भोजन करते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंच 90 मिनट तक चलता है और फ्रांसीसी अरबपति अपने आईपैड पर प्रमुख विषयों के साथ चर्चा शुरू करते हैं। अर्नाल्ट अपने बच्चों के साथ विशाल व्यापारिक साम्राज्य को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हैं।

Bernard Arnault

बर्नार्ड अर्नाल्ट (Twitter@LVMH)

पांचों बच्चों के साथ करते हैं चर्चा

End of Feed