पहलगाम हमला: FBI निदेशक काश पटेल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूर्ण समर्थन का किया ऐलान, कही ये बात

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी।

FBI Director after Pahalgam attack: एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सभी पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए भारत सरकार को अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पुष्टि की। पटेल ने कहा कि पहलगाम हमला दुनिया के सामने आतंकवाद की बुराई से लगातार आने वाले खतरों की याद दिलाता है। एक्स पर एक पोस्ट में काश पटेल ने कहा, एफबीआई कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले के सभी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है और भारत सरकार को अपना पूरा समर्थन देना जारी रखेगा। यह दुनिया के सामने आतंकवाद की बुराई से लगातार आने वाले खतरों की याद दिलाता है। प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करें।

Kash patel

FBI निदेशक काश पटेल

ट्रंप ने भी की थी पीएम मोदी से बात

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और आतंकी हमले में जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की। ट्रंप ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन जताया।

End of Feed