ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो भारत पर क्यों साध रहे निशाना?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के समर्थक पीटर नवारों इन दिनों भारत के खिलाफ बयान देने को लेकर चर्चा में है। उनकी भारत के खिलाफ की गई टिप्पणियां चर्चा की विषय बनी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के समर्थक पीटर नवारों इन दिनों भारत के खिलाफ बयान देने को लेकर चर्चा में है। उनकी भारत के खिलाफ की गई टिप्पणियां चर्चा की विषय बनी है। पीटर नवारो जानेमाने अमेरिकी अर्थशास्त्री है जिन्होंने लंबे समय से टैरिफ को अमेरिकी व्यापार नीति की आधारशिला बताया है। हाल के हफ्तों में नवारो ने भारत के खिलाफ आलोचना करनी शुरु कर दी है। रूसी तेल की खरीद पर हमला बोला है और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को सही ठहराया है।

NEWAR

नवारो का विवादों से पुराना नाता (PHOTO- AP)

नवारो का यह आक्रामक रुख ऐसे समय में आया है जब भारत ने दोहराया है कि उसे रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद ग्लोबल कीमतों को स्थिर करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रूसी तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नए टैरिफ को अनुचित बताते हुए यह तर्क दिया था कि इसे गलत तरीके से "तेल मुद्दे के रूप में पेश किया जा रहा है।

End of Feed