Pakistan Election Result 2024: पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से जारी मतगणना खत्म हो गई है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इमरान खान की पार्टी के समर्थित उम्मीदवार सबसे ज्यादा सीटों पर जीते हैं, लेकिन वो बहुमत से काफी दूर हैं। नवाज शरीफ की पार्टी दूसरे नंबर पर है और नवाज अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं, जिसका इशारा उन्होंने पिछले दिन ही की थी। हालांकि नवाज शरीफ के खिलाफ भी याचिका दाखिल की गई। सरकार की अटकलों के बीच अब पाकिस्तानी सेना ने सीधे एंट्री मार ली है।
पाकिस्तान में नवाज शरीफ की जीत के खिलाफ कोर्ट में याचिका
ये भी पढ़ें- Bihar Floor Test: नीतीश को पटखनी दे पाएंगे लालू? तेजस्वी ने विधायकों को अपने आवास पर रोका, मांझी पर टिकी निगाहें
किसके पक्ष में पाक सेना
पाकिस्तान के थलसेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने आम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार को राजनीतिक नेतृत्व से अनुरोध किया कि वे निजी हितों से ऊपर उठकर शासन करने और जनता की सेवा के लिए समन्वित प्रयास करें। आम चुनाव के परिणामों के अनुसार देश त्रिशंकु संसद की ओर बढ़ रहा है। एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मिलीजुली सरकार बनाने आह्वान किया था। ऐसा लगता है कि शरीफ को सेना का समर्थन प्राप्त है।
नवाज-मरियम के खिलाफ याचिका
पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ और उनकी बेटी के नेशनल असेंबली चुनाव में जीत हासिल करने को शनिवार को लाहौर उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए आरोप लगाया गया कि निर्वाचन आयोग ने सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया। लाहौर की सीटों से नवाज और उनकी बेटी मरियम नवाज की जीत को चुनौती देते हुए, हार का सामना करने वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवार डॉ. यास्मीन राशिद ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने फॉर्म 45 के बजाय फर्जी फॉर्म 47 के अनुसार उन्हें विजेता घोषित किया। इसी तररह की याचिका मरियम के खिलाफ भी दायर की गई है।
पाकिस्तान में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने नेशनल असेंबली की 265 में से 255 सीट पर बृहस्पतिवार को हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिये हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 73 सीट जीती है, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 54, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने 17 सीट पर जीत दर्ज की और शेष सीट पर छोटी पार्टियों ने जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को नेशनल असेंबली की 265 सीट में से 133 सीट चाहिए।
