Imran Khan की रैली में किसने चलाई गोली? क्या पोल खुलने के डर से ISI ने इमरान खान पर किया हमला?-VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 07:23 PM IST

who fired on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गोली लगने से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई।

पाकिस्तान के पीएम पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान लॉन्ग मार्च कंटेनर के पास गोली लगने से घायल हो गए हैं बताया जा रहा है उनपर निशाना साधकर हमलावर ने गोली चलाई जो उनके पैर पर लगी है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। एक शख्स ने उनके कंटेनर पर उस वक्त फायरिंग की जब वह समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए वहीं घटना से हड़कंप मच गया।

who attack on imran khan pak ex pm

इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। एक अज्ञात हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं।

End of Feed