अमेरिकी सेना में नौकरी, 2 शादियां; ISIS कनेक्शन, जानें कौन है ट्रक हमले का संदिग्ध

Shamsud-Din Jabbar: न्यू ऑरलियन्स में एक शख्स ने भीड़ में तेज रफ्तार ट्रक घुसाकर 15 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ट्रक अटैक में 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चलाने वाले को गोली मार दी। संदिग्ध की पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है।

Shamsud-Din Jabbar: नए साल का पहला दिन अमेरिका के लिए त्रासदी बनकर आया। लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में एक शख्स ने भीड़ में तेज रफ्तार ट्रक घुसाकर 15 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ट्रक अटैक में 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चलाने वाले को गोली मार दी। संदिग्ध की पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक FBI का कहना है कि वाहन में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का झंडा मिला है और वे इस हमले की जांच आतंकवादी कृत्य के रूप में कर रहे हैं। जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध ने हमले से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए थे, जिससे पता चलता है कि वह आईएसआईएस से प्रेरित था और हत्या करने का इरादा रखता था।

USA

जानें कौन है ट्रक हमले का संदिग्ध अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार

जब्बार ने वीडियो में अपने तलाक का भी किया जिक्र

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जांच से अवगत कई अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध ने वीडियो में अपने परिवार की हत्या की योजना बनाने और ऐसे सपने देखने की बात कही, जिनसे उसे आईएसआईएस में शामिल होने की प्रेरणा मिली। जब्बार ने वीडियो में अपने तलाक का जिक्र किया और बताया कि कैसे उसने अपने परिवार को मारने के इरादे से सबको एक जश्न के लिए इकट्ठा करने की योजना बनाई थी। अधिकारियों के अनुसार जब्बार ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी योजना बदल दी और आईएसआईएस में शामिल हो गया। उसने अपने कई सपनों का जिक्र किया जो इस बारे में थे कि उसे आतंकवादी ग्रुप में क्यों शामिल होना चाहिए।

End of Feed