दिल्‍ली में इस्‍लामिक झंडा फहराएंगे- कौन है भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला मौलाना अब्बासी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 11:04 PM IST

इस मौलाना के जहरीले बयान वाले वीडियो को पाकिस्‍तान के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद लोग भड़के हुए हैं। वो इसे बांग्‍लादेश को आजाद कराने वाले भारत के साथ नमक हरामी बता रहे हैं। बांग्‍लादेश में लगातार इस्‍लामिक कट्टरपंथी ताकतें अपने सिर उठा रही हैं।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच रिश्‍ते लगातार बेहतर हो रहे हैं लेकिन पाकिस्तान की तरह वहां कट्टरपंथी ताकतें लगातार नफरत फैलाने का काम रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बांग्‍लादेश के एक मौलाना इनायतुल्‍ला अब्‍बासी का जहरीला बयान वायरल हो गया है। इस बयान में कट्टरपंथी मौलाना धमकी दे रहा है कि बांग्‍लादेशी मुसलमान दिल्‍ली में इस्‍लाम का झंडा लहराएंगे। उसने कहा कि अगर कोई बांग्‍लादेश पर कब्‍जा करने आया तो प्रत्‍येक मदरसे को हथियारों से लैस करके छावनी बना दिया जाएगा। हर मुसलमान जिहाद के लिए बांग्‍लादेश की सेना के साथ मिलकर खड़ा हो जाएगा।

Maulana Inayatullah Abbasi

बांगलादेशी मौलाना इनायतुल्‍ला अब्‍बासी का ज़हरीला बयान

अब्‍बासी खुद को इस्लाम का जानकार बताता है और भारत के खिलाफ जहरीले बयान के लिए जाना जाता है। बांग्‍लादेश के कट्टरपंथी मौलाना अब्बासी ने कहा- म्‍यांमार तो हमारे लिए महत्‍वहीन है, बांग्‍लादेश के मुसलमानों के पास इतनी ताकत है कि वो दिल्‍ली में भी इस्‍लाम का झंडा लहरा देंगे और इंशा अल्‍लाह भविष्‍य में ऐसा होगा। इस्‍लाम के दुश्‍मन काफिर हैं. सावधान, सावधान।

End of Feed