Life in Israel: दुनिया के नक्शे पर इजरायल (Israel) देश के वजूद की बात करें तो इसका शुमार विश्व के बेहद ताकतवर देशों में होता है, अगर बात इजरायल के एरिए की करें कि ये देश कितना बड़ा है तो भारत के एक राज्य मिजोरम के एरिए ये इसकी तुलना की जा सकती है।
इजरायल का शुमार विश्व के बेहद ताकतवर देशों में होता है
इजरायल का क्षेत्रफल करीब 21,937 वर्ग किलोमीटर है वहीं भारत के राज्य मिजोरम का क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किमी है, कहा जा सकता है कि इजरायल मिजोरम से कुछ ही बड़ा है एरिए के हिसाब से, इजरायल में अब आमतौर पर उसी को नागरिकता मिल सकती है, जो यहूदी हो।
इजरायल के लोगों की औसत सैलरी भारत से कई गुना ज्यादा
वहीं इजरायल के लोगों के रहन-सहन की बात करें तो यहां के लोगों की औसत सैलरी भारत से कई गुना ज्यादा है और लाइफ स्टाइल भी खासी बेहतर है, वहां वहां चिकित्सा, शिक्षा, रिसर्च और कृषि में बहुत ही अच्छा काम हुआ है और बताते हैं कि पिछले काफी समय से इजरायल की करेंसी को दुनिया की ताकतवर करेंसी में गिना जाता है।
इजराइल की जनसंख्या लगभग 9.73 मिलियन
आबादी की बात करें तो भारत की जनसंख्या 140 करोड़ के आसपास है तो मार्च 2023 तक, इजराइल की जनसंख्या लगभग 9.73 मिलियन है। यहूदियों का बहुमत 73.5% (लगभग 7.145 मिलियन व्यक्ति) है। अरब समुदाय, जिसमें यहूदी धर्म को छोड़कर विभिन्न धर्म शामिल हैं, 21% (लगभग 2.048 मिलियन) हैं।
इजरायल में 16 शहर हैं जिसमें 10 बड़े शहर
वहीं इजरायल में 16 शहर हैं जिसमें 10 बड़े शहर हैं वहीं 6 ऐसे जिले हैं, जो प्रशासकीय तौर पर खासे अहम माने जाते है, साथ ही कई नगरपालिकाएं और गांव भी यहां पर हैं, इजरायल ऐसा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है।
