क्या हुआ, मैं यहां क्यों हूं? दक्षिण कोरिया प्लेन क्रैश में बचे शख्स ने होश में आते ही डॉक्टरों से पूछा सवाल

इस हादसे में सिर्फ दो चालक दल के सदस्यों को ही आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा जिंदा बचाया जा सका ये हवाई जहाज मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे के आखिर में फिसलकर एक दीवार से टकराकर आग के गोले में बदल गया था। .

South Korea plane crash survivor- दक्षिण कोरिया में अब तक की सबसे घातक हवाई दुर्घटना में जीवित बचे दो लोग कथित तौर पर होश में आने के बाद सदमे में हैं। ये दो लोग घटना को याद नहीं कर पाए और जब उनसे उनकी तबियत के बारे में पूछा गया तो वे भ्रमित दिखे। इस हादसे में सिर्फ दो चालक दल के सदस्यों को ही आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा जिंदा बचाया जा सका और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ये हवाई जहाज मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे के आखिर में फिसलकर एक दीवार से टकराकर आग के गोले में बदल गया था। .

Plane crash S korea

द. कोरिया प्लेन क्रैश

द कोरिया टाइम्स ने रिपोर्ट किया, अपने जख्मों से बेपरवाह ली नामक 32 वर्षीय चालक दल के सदस्य ने कथित तौर पर डॉक्टरों से पूछा, क्या हुआ? मैं यहाँ क्यों हूँ? मेडिकल स्टाफ ने कहा कि ली की ये प्रतिक्रिया सदमे के कारण आई है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने कहा, ऐसा लगता है कि वह लगभग घबराई हुई स्थिति में था, संभवत विमान और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित था।

End of Feed