क्या खत्म होने जा रही रूस-यूक्रेन की जंग? पुतिन की इस इच्छा के बाद जगी आस; अब ट्रंप फॉर्मूले पर अटकी है बात

Vladimir Putin : पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ शांतिपूर्ण समझौते के लिए तैयार हैं। यदि कीव भी उन समझौतों को स्वीकार कर ले, तो यह संघर्ष स्वाभाविक रूप से और अपेक्षाकृत जल्दी समाप्त हो सकता है।

Vladimir Putin News : चार साल से भी ज्यादा वक्त से जारी यूक्रेन संग जंग तो खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी इच्छा जाहिर की है।पुतिन ने कहा कि मॉस्को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के शांति प्रस्ताव के आधार पर समझौते के लिए तैयार और इच्छुक है। हालांकि कीव कुछ ’समझौते’ करने के लिए तैयार हो। उन्होंने यह दावा भी किया कि रूसी सेना युद्ध के मैदान में अपना प्रभुत्व बनाए हुए है।

Zelenskyy Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)

अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बैठक के समझौतों पर ही होगी बात

पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन को समझौते करने होंगे। उन्होंने विशेष रूप से पिछले साल अगस्त में अलास्का के एंकरेज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई शिखर बैठक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अलास्का के एंकरेज में ट्रंप के साथ हुई बैठक में जिन संभावित समझौतों पर चर्चा हुई थी, रूस उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार है। अब यह आवश्यक है कि यूक्रेन भी उन शर्तों पर सहमत हो। उन्होंने कहा कि रूस शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहता है और इसके लिए वार्ता का रास्ता खुला है। पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ शांतिपूर्ण समझौते के लिए तैयार हैं। यदि कीव भी उन समझौतों को स्वीकार कर ले, तो यह संघर्ष स्वाभाविक रूप से और अपेक्षाकृत जल्दी समाप्त हो सकता है।

End of Feed