Video: हमारी मदद के लिए कोई नहीं आएगा- 'कंगाल' पाकिस्तान के PM का छलका दर्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 10:59 PM IST

पाकिस्तान में इस समय अर्थव्यवस्था सबसे खराब दौर से गुजर रही है। पाकिस्तान पूरी तरह से कंगाल हो चुका है। हाल ये है कि अब मंत्रियों-कर्मचारियों की सैलरी रोके जाने की बात सामने आने लगी है। चरमराती अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा ने भी चिंता बढ़ा दी है।

पाकिस्तान (Pakistan) में हाल के दिनों में हुए आतंकी हमलों के कारण शरीफ सरकार चिंतित दिख रही है। हाल के दिनों में टीटीपी ने कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है, जिसमें सैनिक, सिपाही से लेकर आम आदमी तक मारे गए हैं।

pakistan pm

पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से शरीफ सरकार चिंतित

कंगाल हो चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान वर्तमान में अपनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। वहां आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। चरमराती अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा ने भी चिंता बढ़ा दी है। शहबाज शरीफ ने देश के मौजूदा हालात को लेकर एक बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "अगर हम अपनी आंतरिक समस्याओं को ठीक नहीं करेंगे, तो कोई भी हमारी मदद नहीं करेगा।"

End of Feed