पाकिस्तान में भारी ओलावृष्टि से कारों के चटक गए शीशे, बारिश इतनी कि दरिया बन गई सड़क, Video

Hailstorms in Paksitan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों और इस्लामाबाद में बुधवार को भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। लगातार भारी बारिश होने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। ओलावृष्टि की वजह से वाहनों और सोलर पैनल को नुकसान पहुंचा।

Hailstorms in Paksitan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों और इस्लामाबाद में बुधवार को भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। लगातार भारी बारिश होने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। ओलावृष्टि की वजह से वाहनों और सोलर पैनल को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि के समय तेज हवाएं भी चलती रहीं। तूफान इस्लामाबाद को करीब 35 मिनट तक अपनी चपेट में लिया। इस दौरान खूब ओलावृष्टि हुई। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। पेड़ों के गिरने की वजह से कई जगहों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

hailstorm

पाकिस्तान में ओलावृष्टि से वाहनों को नुकसान।

इस्लामाबाद के तापमान में आई गिरावट

अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से इस्लामाबाद के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पहले ही ओलावृष्टि और बारिश का अनुमान जताया था। विभाग ने कहा था कि बुधवार कि शाम आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस्लामाबाद में बुधवार को दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और आद्रता 64 प्रतिशत रही।

End of Feed