अमेरिका तैयार नहीं था एपस्टीन फाइलों के सच के लिए- टाइम्स नाउ पर पीड़िता लिसा फिलिप्स का बड़ा खुलासा

अमेरिका के बहुचर्चित यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की एक पीड़िता लिसा फिलिप्स ने बताया कि उन्हें कैरिबियन में एक मॉडलिंग शूट के लिए बुक किया गया था। उसी दौरान एक अन्य मॉडल ने उन्हें पास के एक द्वीप जाने का सुझाव दिया। जहां जाने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ।

टाइम्स नाउ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में अमेरिका के बहुचर्चित यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की शिकार हुई एक पीड़िता लिसा फिलिप्स ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका उस समय 'एपस्टीन फाइलों' के सार्वजनिक होने से सामने आने वाले काले सच के लिए तैयार नहीं था। लिसा फिलिप्स, उन दो महिलाओं में शामिल हैं जिन्होंने सालों तक जेफरी एपस्टीन के दुर्व्यवहार को झेला था।

sex offender Jeffrey Epstein

जेफरी एपस्टीन द्वारा दुर्व्यवहार के शिकार लोग फाइलों का पूर्ण खुलासा करने की मांग कर रहे हैं (फोटो- AP)

पहली मुलाकात और दुर्व्यवहार की शुरुआत

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ अपनी कहानी साझा करते हुए, पीड़िता लिसा फिलिप्स ने बताया कि कैसे उन्हें मसाज के बहाने एपस्टीन की दुनिया में फंसाया गया और उसी रात उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता ने बताया कि उन्हें कैरिबियन में एक अन्य मॉडल के साथ एक पत्रिका शूट के लिए बुक किया गया था, उसने मुझे एक दोस्त के पास के द्वीप पर जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा- “मुझे कैरिबियन में एक और मॉडल के साथ एक मैगजीन शूट के लिए बुक किया गया था। उसने मुझे एक दोस्त के पास के द्वीप पर जाने का सुझाव दिया, तो मैंने उस पर भरोसा कर लिया। हमने द्वीप पर पूरा दिन बिताया, पूल और डिनर का आनंद लिया और यहीं मेरी पहली मुलाकात एपस्टीन से हुई।"

End of Feed