'किसी भी सूरत में परमाणु हथियार नहीं रख सकता ईरान'; तनाव के बीच वेंस ने साफ किया रुख, बोले-बदलना होगा व्यवहार

पश्चिम एशिया में टकराव कम करने की कोशिशों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा है कि ईरान किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार नहीं रख सकता। इसे सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका उससे लगातार बात कर रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने और ईरान से वार्ता को लेकर चल रही कवायदों को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति किसी भी सूरत में नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि इसे सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी छोटे समझौते के बजाय एक व्यापक और ठोस डील चाहते हैं। इस बीच, एपी के हवाले से खबर आई है कि अमेरिका और ईरान दोनों ने युद्धविराम बढ़ाने पर 'सैद्धांतिक सहमति'दे दी है। जिसके बाद मध्यस्थ इसे कम से कम दो सप्ताह तक बढ़ाने का लक्ष्य रख रहे हैं।

JD VANCE

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस जॉर्जिया विश्वविद्यालय में आयोजित टर्निंग पॉइंट यूएसए टूर कार्यक्रम में (फोटो ANI/रॉयटर्स)

वे जॉर्जिया विश्वविद्यालय में ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां अपने संबोधन में वेंस ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में कुछ प्रगति जरूर हुई है,लेकिन लक्ष्य एक बड़ा समझौता है। जिसमें ईरान न केवल परमाणु हथियारों से दूर रहे बल्कि आतंकवाद को समर्थन देना भी बंद करे। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों देशों के बीच लागू युद्धविराम कुछ दिनों से कायम है और इसे बनाए रखते हुए स्थायी समाधान तलाशने की कोशिश हो रही है।

End of Feed