'जवाबी टैरिफ' पर रोक के बीच भारत आ रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस; PM मोदी से करेंगे मुलाकात

JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आएंगे। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बकौल रिपोर्ट, जेडी वेंस और उनकी पत्नी 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक इटली और भारत की यात्रा पर रहेंगे। अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि भारत में उपराष्ट्रपति दिल्ली, जयपुर और आगरा का दौरा करेंगे।

JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आएंगे। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बकौल रिपोर्ट, जेडी वेंस और उनकी पत्नी 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक इटली और भारत की यात्रा पर रहेंगे।

JD Vance

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

जेडी वेंस की भारत यात्रा ऐसे मौके पर हो रही है जब डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए जवाबी टैरिफ पर 90 दिनों का ब्रेक लगा है। ट्रंप ने हाल ही में जवाबी टैरिफ का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में जवाबी टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया, लेकिन चीन को किसी प्रकार की कोई रियायत नहीं दी। इस नीति से बड़े पैमाने पर व्यापार में व्यवधान और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका पैदा हुई।

End of Feed