अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों में भारी गिरावट, ट्रंप के रुख और रूस पर नरमी से बढ़ी दूरियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस पर प्रतिबंधों में राहत देने, रूसी डीजल आयात समझौते और जेलेंस्की के बिना यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेतों से अमेरिका-यूक्रेन संबंधों में तनाव बढ़ गया है।

अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस पर नए प्रतिबंधों में राहत देने, रूसी डीजल ईंधन आयात के समझौते की घोषणा करने और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को बातचीत में किसी दूसरे प्रतिनिधि की जरूरत बताने वाले बयान ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेन के ड्रोन अभियानों में इस्तेमाल होने वाली अमेरिकी सैटेलाइट सेवा पर लगी पाबंदियों ने कीव की सैन्य क्षमता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

अटलांटिक काउंसिल के विशेषज्ञ और यूक्रेन में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन हर्बस्ट ने मौजूदा स्थिति को अमेरिका की रूस और यूक्रेन नीति के लिहाज से बेहद खराब बताया। उनके अनुसार, ट्रंप की नीतियां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पक्ष में जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, हर्बस्ट का मानना है कि ट्रंप अपना रुख बदल भी सकते हैं।

End of Feed