ईरान-ओमान की नई योजना पर भड़का अमेरिका; स्कॉट बेसेंट बोले- होर्मुज में टोल वसूलने की कोई व्यवस्था बर्दाश्त नहीं

ईरान और ओमान इन दिनों में हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और संचालन के लिए एक नई व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रहे हैं। ईरान का कहना है कि समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी सेवाओं के लिए कुछ शुल्क लेना स्वाभाविक है।

अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को ओमान को चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उसने ईरान के साथ मिलकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में किसी 'टोल सिस्टम' को लागू करने में मदद की, तो अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा।

scott bessent

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट।

बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में ओमान को खुली चेतावनी दी। इसमें उन्होंने लिखा कि अमेरिका किसी भी ऐसी व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगा, जिसमें जहाजों से गुजरने के लिए शुल्क वसूला जाए। उन्होंने कहा कि ओमान समेत कोई भी देश अगर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से टोल व्यवस्था में शामिल पाया गया, तो अमेरिकी ट्रेजरी उसके खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाएगी।

End of Feed