अमेरिका: वाशिंगटन गोलीबारी के बाद मृत पाया गया भारतीय मूल का परिवार, घरेलू कलह का शक

वॉशिंगटन के न्यूकैसल में यह घटना 24 अप्रैल को हुई थी। इस जोड़े का एक दूसरा बेटा बच गया क्योंकि घटना के समय वह घर पर नहीं था। पुलिस जांच में जुटी है।

3 Indian-origin people found dead- अमेरिका के वाशिंगटन में न्यूकैसल शहर के एक घर में गोलीबारी के बाद भारतीय मूल के तीन लोग मृत पाए गए। तीनों एक ही परिवार के हैं और शक जताया जा रहा है कि घर के मुखिया ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है और इस संबंध में कोई बयान हीं दिया है। किंग काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ब्रैंडिन हल ने कहा कि डिप्टी शेरिफ ने 24 अप्रैल को शाम 7 बजे 129वें प्लेस साउथईस्ट के एक टाउन होम में 911 कॉल का जवाब दिया। सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को सामने की खिड़की पर खून और सड़क पर एक खोखली गोली मिली।

Death

वॉशिंगटन में पारिवारिक कलह में परिवार के तीन लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

परिवार के तीन लोगों की मौत

पता चला कि श्वेता पन्याम (41) और ध्रुव किक्केरी (14) की गोली लगने से मौत हो हुई है। मेडिकल परीक्षक कार्यालय के अनुसार, पन्याम और ध्रुव की मौत को हत्या माना गया है, जबकि हर्षवर्धन किक्केरी (44) की मौत आत्महत्या के कारण हुई थी। ब्रैंडिन हल ने कहा कि वह इस बारे में कोई बयान नहीं दे सकते कि क्या मामला हत्या या आत्महत्या का है।

End of Feed