होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव, US ने ईरानी रॉकेट लॉन्चर किए तबाह; ईरान ने किया पलटवार

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया। यह करीब एक महीने बाद अमेरिका की पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई है। वहीं, ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी देते हुए जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागने का दावा किया।

अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से जारी सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार (स्थानीय समय) को अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में स्थित ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया। यह करीब एक महीने के विराम के बाद ईरान के खिलाफ अमेरिका की पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है। ईरान ने हमले को घातक करार दिया और जवाबी कार्रवाई में जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। जिससे पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध तेज होने की आशंका बढ़ गई है।

Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य (File Photo)

समुद्री सुरंगें बिछाने की तैयारी में था ईरान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान होर्मुज जलडमरूमध्य में रॉकेटों के जरिए समुद्री बारूदी सुरंगें (Sea Mines) बिछाने की तैयारी कर रहे थे। जिसके बाद अमेरिकी सेना ने इन रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते ही होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के रास्ते से समुद्री बारूदी सुरंगें हटाने का काम पूरा किया था।

End of Feed