अमेरिकी गायिका ने की नीतीश की निंदा, PM मोदी की तारीफ, बोलीं- बिहार CM पद के लिए कोई साहसी महिला आएं सामने

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 9, 2023, 09:42 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर देश ही नहीं विदेशों में भी आवाज उठने लगी है। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि किसी साहसी महिला को नीतीश के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

वॉशिंगटन : अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन (Mary Millben) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह महिलाओं के लिए खड़े हैं और भारत व भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। मिलबेन ने यह टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए की। मिलबेन ने कहा कि 2024 का चुनावी मौसम दुनिया भर में अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में शुरू हो गया है। चुनाव का मौसम बदलाव का अवसर प्रदान करता है। पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को समाप्त करने और उनकी जगह उन आवाजों और मूल्यों को लाने का अवसर देता है जो प्रेरित करते हैं और वास्तव में सभी नागरिकों के भरोसा के साथ संरेखित होते हैं और जो एक राष्ट्र के सामूहिक भविष्य के लिए सबसे अच्छा है।

अमेरिकी गायिका ने की नीतीश की निंदा, PM मोदी की तारीफ, बोलीं- बिहार CM पद के लिए कोई साहसी महिला आएं सामने

उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों करती हूं और भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं। जवाब सरल है। मैं भारत से प्यार करती हूं और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीयों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। वह अमेरिका-भारत संबंधों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। प्रधानमंत्री महिलाओं के पक्ष में रहते हैं। बुधवार को मिलबेन ने राज्य विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणी के लिए नीतीश कुमार की आलोचना की। मिलबेन ने कहा कि कोई "साहसी" महिला कदम बढ़ाए और बिहार के मुख्यमंत्री के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने का आह्वान करें।

End of Feed