US Election: अगर डोनाल्ड ट्रंप जीतते हैं राष्ट्रपति चुनाव, तो दुनिया के लिए क्या होंगे इसके मायने? समझिए सबकुछ

Donald Trump in US Election: अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव कौन जीतेगा? सुपरपावर कहे जाने वाले इस देश की बागडोर अगले चार सालों के लिए किसके हाथों में होगी, इसके लिए आज वोटिंग है। लेकिन सवाल ये है कि यदि डोनाल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिका के प्रेसिडेंट बनते हैं तो दुनिया के लिए उनकी जीत के क्या मायने होंगे?

US Presidential Elections: संयुक्त राष्ट्र के अनुसार चुनाव के लिहाज से 2024 मानव इतिहास में सबसे बड़ा साल होगा। इस वर्ष 72 देशों में कुल 3.7 अरब लोग यानी दुनिया की लगभग आधी आबादी मतदान कर सकेगी। कुछ देशों के चुनाव दूसरे देशों की तुलना में वैश्विक रूप से अधिक महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में दुनिया के शक्तिशाली देश कहे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर सबकी नजरें हैं। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला और सैन्य रूप से सबसे ताकतवर देश है। साथ ही यह कई अंतरराष्ट्रीय सामरिक गठबंधनों, आर्थिक व वित्तीय प्रणालियों और दुनिया के कई महत्वपूर्ण संस्थानों का केंद्र है। यह अमेरिकी इतिहास का एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इस चुनाव से यह तय होगा कि देश का शासन कैसे चलेगा। साथ ही इस चुनाव का मध्य-पूर्व में जारी जंग और यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म होने के बाद की व्यवस्था पर भी बड़े पैमाने पर प्रभाव पड़ सकता है।

Donald Trump in US Election

अगर दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप तो...

दुनिया के देशों के साथ अमेरिकी संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों पर खतरा

साल 1945 के बाद हुए किसी भी चुनाव के विपरीत, इस चुनाव में दुनिया के विभिन्न देशों के साथ अमेरिकी संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों पर खतरा मंडरा रहा है। चुनाव दो ऐसे उम्मीदवारों के बीच है, जिनका दुनियावी मामलों पर एक दूसरे से विपरीत रुख है। एक ओर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मामलों में अमेरिका की भूमिका पूरी तरह खत्म होनी चाहिए तो दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस चाहती हैं कि अमेरिका का दखल बढ़ना चाहिए। अगर हैरिस राष्ट्रपति बनती हैं तो संभावना है कि अमेरिका मिसाल के तौर पर, नाटो जैसे संगठनों में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। ऐसे में यहां कुछ मुद्दों का जिक्र करना जरूरी है, जिन्हें लेकर अमेरिकी चुनाव पर सभी की नजरें रहेंगी। इनमें से एक मुद्दा चीन पर शुल्क लगाना है।

End of Feed