व्हाइट हाउस से निकाला गया बाइडेन का 'खूंखार' पेट डॉग, सीक्रेट एजेंटों-स्टॉफ पर हमले के बाद उठाया कदम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 11:31 AM IST

Joe Biden's Dog Commander: कमांडर के हमलों के बारे में सीक्रेट सर्विस ने कहा था कि राष्ट्रपति का यह पेट डॉग उसके 11 एजेंटों को काट चुका है लेकिन सीएनएन ने बताया कि काटे जाने की यह संख्या कहीं ज्यादा है क्योंकि उसने एजेंटों के अलावा व्हाइट हाउस के स्टॉफ पर भी हमला किया है।

Joe Biden's Dog Commander: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पेट डॉग कमांडर को व्हाइट हाउस से बाहर भेज दिया गया है। व्हाइट हाउस की महिला प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि स्टाफ के कई सदस्यों को हमला कर लहूलुहान किए जाने के बाद कमांडर को परिसर से बाहर भेज दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ने दो साल के इस जर्मन शेफर्ड डॉग को किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। हालांकि, क्या उसे हमेशा के लिए व्हाइट हाउस से भेजा गया है? इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

Joe Biden Dog

कमांडर को किसी अज्ञात स्थान पर भेजा गया है।

सीएनएन ने कहा-स्टॉफकर्मियों पर भी किए हमले

कमांडर के हमलों पर सीएनएन एवं एक्सॉयस की रिपोर्ट आने पर कमांडर को व्हाइट हाउस से बाहर किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2021 में व्हाइट हाउस में आने के बाद कमांडर के हमलों के बारे में जो जानकारी थी उससे ज्यादा लोगों को वह काट चुका है।

End of Feed