ईरान से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका! जानिए ट्रंप ने क्यों दी ये चेतावनी

परमाणु वार्ता स्थगित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि ऐसे देशों को द्वितीयक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा, और इन देशों को आगे चलकर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Donald Trump Threatens Sanctions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर होने वाली वार्ता स्थगित होने के बाद ईरान से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने की बृहस्पतिवार को चेतावनी दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ईरानी तेल, पेट्रोकैमिकल उत्पादों की खरीद अब पूरी तरह बंद की जाए।' उन्होंने कहा कि ईरान से ये उत्पाद खरीदने वाला कोई भी देश या व्यक्ति अमेरिका से कारोबार नहीं कर पाएगा।

US Warns Iran

ट्रंप ने ईरान से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी।

ट्रंप ने ईरान से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने की दी चेतावनी

इससे पहले ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, 'रणनीतिक कारणों से हम शनिवार तीन मई को होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता को पुनर्निर्धारित कर रहे हैं।' अब तक तीन दौर की वार्ता में मध्यस्थता कर चुके अल-बुसैदी ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

End of Feed