Israel-Hamas conflict: इजरायल-हमास युद्ध होगा खत्म! सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 07:22 AM IST

Israel-Hamas conflict: अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि 'मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि सीजफायर लागू करने के हम करीब पहुंच गए हैं। हम करीब हैं लेकिन अभी यह लागू नहीं हो पाया है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि अगले सोमवार तक इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम हो जाएगा।'

Israel-Hamas conflict: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है। बाइडेन ने 'अगले सोमवार' तक दोनों के बीच सीजफायर पर समझौता होने की उम्मीद जताई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने कहा है कि सीजफायर के हम काफी करीब पहुंच चुके हैं हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। यह पूछे जाने पर सीजफायर कब शुरू हो सकता है, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'इस सप्ताह की समाप्ति पर हम उम्मीद कर सकते हैं।'

Joe Biden

इजरायल-हमास के बीच सीजफायर लागू होगा।

सीजफायर के हम करीब-बाइडेन

बाइडेन ने आगे कहा कि 'मेरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि सीजफायर लागू करने के हम करीब पहुंच गए हैं। हम करीब हैं लेकिन अभी यह लागू नहीं हो पाया है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि अगले सोमवार तक इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम हो जाएगा।' सीएनएन के मुताबिक इससे पहले सोमवार को हमास बंधकों की रिहाई पर कुछ मांगों को लेकर मुकर गया। इस पर इजरायल ने उसकी आलोचना करते हुए उसके रुख पर आशंका जताई।

End of Feed