US Plane Fire: उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही प्लेन में लगी आग, मच गया हंगामा देखिए Video

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 18, 2023, 10:44 AM IST

US Plane Fire: यह विमान अमेरिका के ह्यूस्टन से लोकप्रिय मैक्सिकन बीच रिसॉर्ट शहर कैनकन जा रहा था। साउथवेस्ट एयरलाइंस के इस विमान के इंजन में मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई। जिसके बाद उसे वापस ह्यूस्टन में उतारा गया।

US Plane Fire: अमेरिका में एक विमान के उड़ान भरने के बाद ही उसमें आग लग गई। इंजन से आग की लपटों को निकलते हुए एक यात्री ने देखा और फिर इसकी सूचना प्लेन के कर्मचारियों को दी गई, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्लेन में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कहां जा रहा था विमान

यह विमान अमेरिका के ह्यूस्टन से लोकप्रिय मैक्सिकन बीच रिसॉर्ट शहर कैनकन जा रहा था। साउथवेस्ट एयरलाइंस के इस विमान के इंजन में मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई। जिसके बाद उसे वापस ह्यूस्टन में उतारा गया।

End of Feed