चीन के लिए अवैध एजेंट के रूप में काम करने वाले अमेरिकी पत्रकार को 2 साल की जेल

न्याय विभाग ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पॉकन को जेल की सजा के अलावा रिहाई के बाद 36 महीने तक निगरानी में रखने का भी आदेश सुनाया गया है। इस दौरान उसे विदेश यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

अमेरिका में रहकर चीन की सरकार के लिए जानकारी जुटाने वाले एक अमेरिकी पत्रकार को विदेशी एजेंट के रूप में अवैध रूप से काम करने के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनायी गयी है। अमेरिका न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। थॉमस डब्ल्यू पॉकन-II (51) ने इस साल की शुरुआत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। बचाव पक्ष के वकील चार्ल्स बर्नहैम के अनुसार, पॉकन की इस फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना नहीं है।

jurnalist

चीन के लिए जासूसी करने पर मिली सजा। तस्वीर-AI

विदेश यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी

न्याय विभाग ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पॉकन को जेल की सजा के अलावा रिहाई के बाद 36 महीने तक निगरानी में रखने का भी आदेश सुनाया गया है। इस दौरान उसे विदेश यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। उसे फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। यह उन कई संघीय मुकदमों की कड़ी में नया मामला है, जिनमें ऐसे लोगों पर चीन की सरकार के लिए काम करने का आरोप लगाया गया है, जिन्होंने अपने संबंधों और गतिविधियों का उचित रूप से खुलासा नहीं किया था।

End of Feed