US-Iran War: होर्मुज में कर्मिशयल जहाज GFS Galaxy पर ईरान का हमला, एक भारतीय नागरिक लापता; MEA ने जताई चिंता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के हमले का शिकार बने GFS Galaxy जहाज पर भारतीय चालक दल भी मौजूद था। भारत सरकार के अनुसार 10 भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित बचा लिए गए हैं, जबकि एक अब भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा है कि वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर अब भारतीयों पर भी पड़ने लगा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के हमले का शिकार बने साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज GFS Galaxy (कर्मिशयल जहाज) पर भारतीय चालक दल (Indian Crew) भी सवार था। भारत सरकार ने इस घटना को "बेहद चिंताजनक" बताते हुए पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद भारतीय क्रू के 10 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।

strait of hormuz (3)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के हमले का शिकार बना कर्मिशयल जहाज। AI IMAGE

भारत सरकार ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित देशों के साथ संपर्क में है। भारतीय मिशन प्रभावित चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लापता भारतीय की तलाश के प्रयासों में जुटे हैं। सरकार ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि क्षेत्र में बढ़ता तनाव वैश्विक समुद्री सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

End of Feed