हो गया साफ, ईरान के साथ वार्ता में शामिल होंगे जेडी वेंस, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होगी बातचीत

US Iran Ceasefire: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ पाकिस्तान की मदद से होने वाली शांति बातचीत में तेहरान हिस्सा लेगा। यह बात प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कही।

US Iran Ceasefire: ईरान-अमेरिका सीजफायर पर इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली बातचीत में यूएस उप राष्ट्रपति शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि कर दी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि उप राष्ट्रपति वेंस बातचीत में अमेरिकी शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले वेंस के वार्ता में शामिल होने को लेकर संदेह था क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि सुरक्षा कारणों के चलते शायद वेंस इस्लामाबाद न जाएं। बता दें कि ईरान और अमेरिका दो सप्ताह तक एक दूसरे पर हमले न करने पर सहमत हुए हैं। इस सीजफायर के ब्योरों पर इस्लामाबाद में विस्तार से चर्चा होनी है।

jd vence

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस।

बातचीत में तेहरान हिस्सा लेगा-शहबाज

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ पाकिस्तान की मदद से होने वाली शांति बातचीत में तेहरान हिस्सा लेगा। यह बात प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कही। शहबाज ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ टेलीफोन पर 'अच्छी और गर्मजोशी भरी’ बातचीत की। यह बातचीत अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सशर्त युद्धविराम पर सहमत होने के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें जहाज परिवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना भी शामिल है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस इलाके में शांति वापस लाने के लिए मिलकर काम करने के वास्ते इस हफ़्ते के आखिर में इस्लामाबाद में शांति वार्ता की मेजबानी करने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए ईरानी नेतृत्व की समझदारी की गहन प्रशंसा की।’

End of Feed