इस्लामाबाद में आमने-सामने होंगे अमेरिका और ईरान या...; वार्ता का क्या होगा प्रारूप अभी तक नहीं हो पाया तय

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान ने इस वार्ता की बाबत पूरी तैयारी कर ली है। नेविगेशन, परमाणु मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर वहां विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई है। हालांकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यह भी संकेत दिया है कि यह बातचीत मेक या ब्रेक की स्थिति में पहुंच चुकी है। ऐसे में क्या भविष्य होगा अभी कुछ नहीं पता।

US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में आज शांति वार्ता होने जा रही है, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने मुद्दे उठाएंगे। अमेरिकी की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। वहीं, ईरान की तरफ से मोहम्मद बागेर गालिबाफ की अगुवाई में बातचीत होगी।इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हाई-लेवल वार्ता सीधे आमने-सामने होगी या फिर मध्यस्थों के जरिए अलग-अलग कमरों में बैठकर बातचीत की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की उम्मीद के साथ दुनिया भर की नजरें इस वार्ता पर टिकी हैं।

अमेरिका-ईरान

अमेरिका-ईरान

AFP अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बातचीत अप्रत्यक्ष तरीके से हो सकती है, जिसमें दोनों पक्ष अलग-अलग कमरों में बैठेंगे और पाकिस्तानी अधिकारी उनके बीच संदेशों का आदान-प्रदान करेंगे। वहीं, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार , इस वार्ता से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान दोनों ही स्थितियों के लिए तैयार है - चाहे वह प्रत्यक्ष बातचीत को सुविधाजनक बनाना हो या प्रतिनिधिमंडलों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान करना हो ।इसी बीच डॉन ने इसे 1979 के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पहली सीधी हाई-लेवल बातचीत बताया है, जिससे स्थिति और भी अस्पष्ट हो गई है।

End of Feed