US Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता का पहला दौर समाप्त हो गया। हालांकि 15 घंटे तक चली लंबी बातचीत का कोई ठोस नतीजा निकलकर सामने नहीं आया। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस बातचीत के बाद कोई नतीजा न निकलने पर चिंता जाहिर की।
अमेरिका-ईरान बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला: जेडी वेंस।
उन्होंने कहा,"बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। मेरा मानना है कि यह खबर अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए कहीं अधिक खराब है। इसलिए हम बिना किसी समझौते के अमेरिका वापस जा रहे हैं। उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है।"
हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके: जेडी वेंस
जेडी वेंस ने आगे कहा कि बातचीत में जो भी कमियां रह गईं, वह पाकिस्तान की वजह से नहीं थीं। पाकिस्तान ने शानदार काम किया और वास्तव में हमारी तथा ईरानियों के बीच की दूरी कम करने और समझौते तक पहुंचने में मदद करने की पूरी कोशिश की। हम पिछले 21 घंटों से इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं और ईरानियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है। यही अच्छी खबर है। लेकिन बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं।उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यह खबर अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए कहीं अधिक खराब है। इसलिए हम बिना किसी समझौते के अमेरिका लौट रहे हैं। उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है।
जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत के दौरान 'हम काफी लचीले थे' लेकिन फिर भी किसी बातचीत पर समझौता नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “हम ऐसी स्थिति तक नहीं पहुंच सके जहां ईरानी हमारी शर्तें मानने को तैयार हों। मुझे लगता है कि हम काफी लचीले और समझौतावादी थे।”
