US-Iran Conflict: ईरान पर लगातार 12वीं रात अमेरिकी हमला, सैन्य ठिकानों पर बरसे बम; सेंटकॉम ने जारी किया बड़ा अपडेट

US Iran Conflict: अमेरिका ने ईरान पर लगातार 12वीं रात भी हवाई हमले जारी रखे। सेंटकॉम के अनुसार, राष्ट्रपति के आदेश पर ईरानी सैन्य ठिकानों, ड्रोन स्टोरेज, एयरक्राफ्ट हैंगर, ऑपरेशन सेंटर और समुद्री ढांचे को निशाना बनाया गया। अमेरिका का दावा है कि यह कार्रवाई हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए की जा रही है। वहीं, अमेरिका ने ईरानी तेल जहाजों पर नौसैनिक नाकेबंदी भी लागू कर दी है।

US Iran Conflict: अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। बुधवार को ईरान पर लगातार 12वीं रात हमले किए गए। दक्षिणी ईरान के सिरिक क्षेत्र में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इससे पहले अमेरिकी सेना, ईरान के कई इलाकों और द्वीपों को निशाना बनाया चुकी है। वहीं, सेंटकॉम (यू.एस. सेंट्रल कमांड) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए हमलों की जानकारी दी है. सेंटकॉम ने लिखा है कि कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर और हमले शुरू किए।

us iran war (25)

अमेरिका ने ईरान पर 12वीं रात किए ताबड़तोड़ हमले। AI IMAGE

सेंटकॉम ने बताया जलक्षेत्र से गुजरने वाले आम नाविकों और कमर्शियल जहाजों को डराने की ईरान की ताकत को कमजोर करने के लिए यह मिशन आगे भी जारी रहेगा।

End of Feed