US Iran War: मलबा, आग और विनाश... ईरान के मेहराबाद हवाई अड्डे का मंजर देखकर दंग रह गई दुनिया! देखें VIDEO

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव बना हुआ है। युद्ध के दौरान कई सैन्य और हवाई ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भी शामिल है। ईरानी मीडिया में सामने आए वीडियो और तस्वीरों में एयरपोर्ट पर तबाह हुए विमान, मलबा और आग के निशान दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने मेहराबाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया था, जिससे कई विमान जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने जोरदार धमाकों और आसपास के इलाकों में झटके महसूस होने की बात कही है।

US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर जारी है। हालांकि, दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी जारी है। युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य और हवाई ठिकानों को निशाना बनाया है। इसी बीच ईरानी मीडिया ने ईरान राजधानी तेहरान स्थित मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थिति को दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हवाई अड्डों पर विमान पर बमबारी हुई है। हवाई अड्डों पर विमान के मलबे और अन्य अवशेष पड़े हैं।

वैज्ञानिकों के साथ क्या हो रहा है

ईरान के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इजरायल ने बनाया निशाना। Tehran Times X handle

मेहराबाद हवाई अड्डे पर दागी गई थीं मिसाइलें

बता दें कि पिछले महीने इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान स्थित मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले के बाद हवाई अड्डे के परिसर से धुएं के काले और ऊंचे गुबार उठते देखे गए और कई विमानों में आग लग जाने की तस्वीरें सामने आई थीं।

End of Feed