QUAD देशों ने समुद्री और महत्वपूर्ण खनिज सहयोग पर जताई सहमति, चीन की बढ़ेगी टेंशन, दबदबा होगा खत्म!

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने तीन सहयोगियों के साथ एक संयुक्त बैठक में कहा कि क्वाड को कार्रवाई का ऐसा माध्यम होना चाहिए जो महज बयानों से परे हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में समूह की प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्य और व्यापार महत्वपूर्ण होंगे।

QUAD Partners Agree To Strengthen Maritime: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर सहयोग का विस्तार करने और महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति पर सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति जताई है। चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को वॉशिंगटन में मुलाकात की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन व्यापार और रक्षा मुद्दों पर अपने भागीदारों के साथ तनाव के बीच चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए हिंद-प्रशांत में अमेरिकी प्रभाव का विस्तार करना चाहता है।

Quad nations

QUAD देशों की बैठक में अहम फैसला

मार्को रुबियो ने की अहम बैठक

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने तीन सहयोगियों के साथ एक संयुक्त बैठक में कहा कि क्वाड को कार्रवाई का ऐसा माध्यम होना चाहिए जो महज बयानों से परे हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में समूह की प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्य और व्यापार महत्वपूर्ण होंगे। इस उद्देश्य से चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक बयान में क्वाड महत्वपूर्ण खनिज पहल की घोषणा की जिसका उद्देश्य अहम खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित और विविधतापूर्ण बनाने पर सहयोग करके आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना एवं सामूहिक रूप से लचीले रुख को अपनाना है। बयान में पहल का विवरण नहीं दिया गया।

End of Feed